फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for cheating of Rs 95,000

Faridabad News: 95 हजार रुपये की ठगी में एक गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating of Rs 95,000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड के नाम पर 95 हजार रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अखिल तंवर (30) ने शिकायतकर्ता के पास क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के लिए एप का लिंक भेजा था। आरोपी बीबीए पास है। उसकी गुरुग्राम में कपड़े सिलने की वर्कशाप है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा गया।



भारत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया। जिसने अपने आप को कोटक महिन्द्रा बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने को कहा। जिसके लिए उसके पास उसने एक एप का लिंक भेजा। जिसको उसने डाउनलोड कर लिया और कुछ समय के बाद ही उसके क्रेडिट कार्ड से 95 हजार रुपये कट गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अखिल तंवर (30) निवासी जय विहार फेज-1 दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed