फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   On Muharram, refreshments came out in many places in the city

Faridabad News: मुहर्रम पर शहर में कई जगह निकले ताजिये

Sat, 29 Jul 2023 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
On Muharram, refreshments came out in many places in the city
हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शनिवार को मुहर्रम के मौके पर जगह-जगह ताजिये का जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन साहब की कुर्बानी को याद करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


मुहर्रम के मौके पर निकाले जाने वाले ताजिये की तैयारी पिछले 5 दिनों से चल रही थी। शनिवार को शहर में कई जगहों पर जुलूस व कार्यक्रमों का आयोजन किया किया। मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि मुहर्रम मातम मनाने और धर्म की रक्षा करने वाले हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करने का दिन है। मुहर्रम के महीने में मुस्लमान शोक मनाते हैं। हुसैन का मकसद खुद को मिटाकर भी इस्लाम और इंसानियत को जिंदा रखना था। शनिवार दोपहर एनआइटी-3 से ताजिये का जुलूस निकाला गया। जुलूस एनआईटी से निकला और दोबारा मस्जिद पहुंचा। इसके अलावा ऊंचा गांव और ओल्ड फरीदाबाद सहित कई जगहों से ताजिये का जुलूस निकालकर हजरत इमाम हुसैन साहब की कुर्बानी को याद किया और मातम मनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed