{"_id":"60face458ebc3e57f46106f3","slug":"offline-examinations-started-in-colleges-faridabad-news-noi595211148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में शुरू हुईं ऑफलाइन परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में शुरू हुईं ऑफलाइन परीक्षाएं
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीए, बीकॉम व बीएससी की सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ शुक्रवार से कॉलेजों में ऑफलाइन परीक्षाएं शुरू हुईं। कुछ छात्रों ने इस दौरान ऑनलाइन की इजाजत भी मांगी। कॉलेज कमेटी ने इसकी जांच करते हुए कुछ विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा की मंजूरी दी। वहीं कॉलेजों में सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित अन्य कोविड नियमों का पालन किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी इसकी सूचना दी गई। 24 जुलाई से मास्टर डिग्री कोर्स एमए हिंदी, इंग्लिश, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र जैसे विषयों की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर दो से पांच बजे तक है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में छात्र ऑनलाइन ही एडमिट कार्ड भी हासिल कर सकते हैं। कॉलेज में पहुंचकर ऑफलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य रखा गया। कक्षा में एक बेंच पर बैठकर एक ही विद्यार्थी को परीक्षा देने की अनुमति रही।
कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची ज्योति ने बताया कि वह ऑनलाइन परीक्षा देना चाहती थीं, लेकिन इसके लिए मेडिकल की अनिवार्यता थी। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा के लिए इजाजत नहीं मिल सकी। प्राचार्य एमके गुप्ता ने बताया कि जिले में कॉलेज स्तर पर विशेष कारण जैसे कोविड पीड़ित या परिजन के कोविड संक्रमित होने पर ही ऑनलाइन परीक्षा की मंजूरी थी। ऐसे में अन्य कारणों से ऑनलाइन परीक्षा की मांग करने वाले छात्रों के दस्तावेज कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय भेजे जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। गर्भवती महिलाओं को भी ऑनलाइन परीक्षा की मंजूरी नहीं दी गई है।