फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now the patient's name will be visible on the screen along with the token number

Faridabad News: अब स्क्रीन पर टोकन नंबर के साथ दिखेगा मरीज का नाम

Mon, 07 Apr 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now the patient's name will be visible on the screen along with the token number
ईएसआईसी में शुरू हुआ एडवांस क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, औषधि केंद्र पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आने वाले मरीजों को फार्मेसी में टोकन सिस्टम से दवाई मिलने लगी है। औषधि केंद्र में कुल 18 काउंटर बनाए गए हैं, जिसमें एक काउंटर 24 घंटे खुला रहता है। प्रबंधन ने अस्पताल में पहुंचने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एडवांस क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लगवा दिया है। जिससे मरीजों को औषधि केंद्र पर घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। अस्पताल में पहले मरीजों के लिए एडवांस क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की सुविधा केवल ओपीडी में ही दी जा रही थी। जहां स्क्रीन पर टोकन नंबर ही लिखा आता है। लेकिन अब फार्मेसी में लगने वाला क्यू मैनेजमेंट सिस्टम एडवांस लेवल का है। यह टोकन नंबर के साथ स्क्रीन पर मरीज का नाम भी दिखाता है। इसके साथ ही वेटिंग हॉल में बैठे मरीजों का नाम और टोकन नंबर अनाउंस किया जाता है। इस सुविधा के शुरू होने से दवा काउंटर पर पांच लोग ही खड़े होते हैं। जिससे मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होने से निजात मिली है।


ईएसआईसी अस्पताल में एडवांस क्यू मैनेजमेंट सिस्टम शुरू होने से मरीजों को राहत मिली है। इससे मरीजों को लंबी लाइन खड़ा नहीं होना पड़ता है और उनका नंबर आने पर नाम और टोकन नंबर अनाउंस होता है। - डीन ए के पांडेय, ईएसआईसी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed