फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Northern cab drivers on the roads on safety and earnings issues

Faridabad News: सुरक्षा और कमाई के मुद्दे पर सड़कों पर उतरे कैब चालक

Sun, 22 Mar 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Northern cab drivers on the roads on safety and earnings issues
आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शनिवार को शहर में कैब चालकों की हड़ताल का असर साफ तौर पर देखने को मिला। जिले के कई इलाकों में ड्राइवरों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया, जिससे आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों ने ऐलान किया है कि उनकी हड़ताल 23 मार्च तक जारी रहेगी।

हड़ताल का सबसे बड़ा कारण सुरक्षा को बताया जा रहा है। ड्राइवरों का कहना है कि कई बार अपराधी फर्जी मोबाइल नंबर और आईडी से कैब बुक कर लेते हैं और शहर से बाहर सुनसान जगहों पर ले जाकर लूटपाट करते हैं। कई मामलों में चालकों को बंधक बना लिया जाता है, उनके पैसे और कीमती सामान लूट लिए जाते हैं, यहां तक कि कुछ घटनाओं में हत्या तक हो चुकी है। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि कैब बुक करने से पहले यात्रियों की केवाईसी अनिवार्य की जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा, ड्राइवरों ने कमाई को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि करीब 10 किलोमीटर की राइड पर उन्हें 160 से 170 रुपये मिलते हैं, जिसमें से कंपनी अपना हिस्सा काट लेती है। वहीं सीएनजी के बढ़ते दाम और एसी चलाने की मजबूरी के कारण खर्च बढ़ जाता है, जिससे उनके पास कुछ भी बचत नहीं होती। चालकों ने मांग की है कि प्रति किलोमीटर न्यूनतम किराया तय किया जाए और कम से कम 25 किलोमीटर की ट्रिप दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed