फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No trace found of food stall operator who drowned in Agra Canal.

Faridabad News: आगरा नहर में डूबे फूड स्टॉल संचालक का सुराग नहीं

Tue, 29 Sep 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
No trace found of food stall operator who drowned in Agra Canal.
परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आगरा नहर में डूबने की सूचना के बाद लापता हुए फूड स्टॉल संचालक का 14 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। 17 सितंबर की रात खेड़ीपुल के पास नहर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की गोताखोर टीम ने नहर में तलाश कराई थी।
कई थाना क्षेत्रों तक तलाश के बावजूद देविश पुरी का पता नहीं चल सका। अब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 28 सितंबर को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की है। साउथ सिटी-1 गुरुग्राम निवासी योगिता पुरी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा देविश पुरी 17 सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे घर से बिना बताए निकला था। वह खेड़ीपुल पहुंचा, इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


उसी रात करीब नौ बजे डायल-112 के माध्यम से आगरा नहर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सूचना देने वाला अंकित भी वहां मिला। फायर ब्रिगेड और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मदद से नहर में तलाश शुरू कराई गई। मौके से एक मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल बरामद हुई। मोबाइल के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया तो डूबने वाले व्यक्ति की पहचान देविश पुरी के रूप में हुई। इसके बाद उसकी पत्नी लतिका उर्फ लक्की और कुनाल अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे। छज्जूपुर, झाल, प्रतापगढ़ और चांदहट थाना क्षेत्रों तक नहर में तलाश कराई गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed