{"_id":"68bf16212b106d90170cf287","slug":"nivan-go-to-thailand-for-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50876-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निवान मित्तल करेंगे थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निवान मित्तल करेंगे थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
टेबल टेनिस में अंडर-13 और 15 के साथ-साथ मिक्स्ड डबल्स में प्रतिभा दिखाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के युवा खिलाड़ी निवान मित्तल भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सोमवार को थाईलैंड रवाना हो गए हैं। वे बुधवार से 13 सितंबर तक बैंकॉक में होने वाली डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। निवान टेबल टेनिस में अंडर-13 और अंडर-15 बॉयज वर्ग के साथ-साथ अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
निवान के परिजनों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि यह अवसर न केवल निवान के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। निवान ने अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंचने का सफर तय किया है। बीते कुछ वर्षों में उन्होंने कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी बदौलत उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने का मौका मिला।
कोच अंकित गुप्ता ने बताया कि निवान ने प्रतियोगिता से पहले कड़ी मेहनत की है और खास तौर से तकनीक और फिटनेस पर ध्यान दिया है। उनका कहना है कि निवान का खेल कौशल और आत्मविश्वास भारत को इस प्रतियोगिता में शानदार परिणाम दिला सकता है।
विज्ञापन
जिला खेल विभाग के अधिकारियों ने निवान को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और ऐसे आयोजन उन्हें अपनी पहचान बनाने का मंच देते हैं। जिला खेल संघ ने उम्मीद जताई है कि निवान मित्तल थाईलैंड में भारत का परचम लहराते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे और आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े पदक जीतेंगे।