फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nigerian arrested for cheating people through matrimonial site

Faridabad News: मैट्रिमोनियल साइट के जरिये ठगी करने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nigerian arrested for cheating people through matrimonial site
- विदेश से आए पार्सल पर टैक्स के नाम पर महिला से हुई थी 1.36 लाख की ठगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मैट्रिमोनियल साइट के जरिये महिला से ठगी करने के मामले में नाइजीरियाई नागरिक को दिल्ली के महरौली से गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान मुसा अली इकेजा के तौर पर हुई है। वह साल 2022 से भारत में रह रहा है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का साथी मैट्रिमोनियल एप के माध्यम से महिलाओं से बातें करता और उनको अपनी बातों में फंसाकर खाते में रुपये डलवाता था। आरोपी ने महिला को पार्सल भेजा था। जिसके लिए महिला को कस्टम विभाग के नाम से एक कॉल आई और उसने अलग-अलग चार्ज के नाम पर 1.36 ट्रांसफर करा लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा दिया गया है।


बल्लभगढ़ की भगत कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि भारत मैट्रिमोनियल एप के माध्यम से उसकी बात एक युवक से हुई। आरोपी ने बताया कि उसका परिवार ब्राजील में है और वह जर्मनी में रहता है। कुछ समय बाद उनकी बातें व्हाट्सएप पर होने लगीं। बाद में आरोपी ने जेवरात, यूएस डॉलर व कपड़े गिफ्ट के तौर पर महिला को भेजा। कूरियर पैकिंग के दौरान इस सामान की वीडियो व कूरियर ट्रेकिंग का लिंक भी भेजा। बाद में महिला को एक नंबर से कॉल आई। जिसने खुद को कस्टमर विभाग का अधिकारी बताकर महिला से अलग-अलग चार्ज बताकर 1,36200 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed