{"_id":"6a64ee05da5090e42e0cc59c","slug":"nepali-youth-assaulted-in-ramnagar-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75798-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रामनगर कॉलोनी में नेपाली युवक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रामनगर कॉलोनी में नेपाली युवक के साथ मारपीट
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रामनगर कॉलोनी में नेपाली युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 7-8 युवकों ने रास्ता रोककर युवक को लात-घूंसों और ईंटों से पीटा। हमले में युवक के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
जांच में उसके जबड़े में फ्रैक्चर भी मिला है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नेपाल के तनहूं जिले के थाना डुमरी क्षेत्र के गांव कालीमेठी निवासी बहादुर ने बताया कि वह फिलहाल रामनगर कॉलोनी बाटा चौक क्षेत्र में किराये पर रहता है। वह पिछले करीब चार-पांच महीने से मुकेश की कबाड़ की दुकान पर काम कर रहा है और उसी गोदाम में रहता है। बहादुर ने बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह गोदाम बंद करके मुकेश के घर खाना लेने जा रहा था। जब वह मस्जिद के पास पहुंचा तो सामने से 7-8 युवक आए और उसे रोक लिया। युवकों ने कहा कि यही वह व्यक्ति है जो मुकेश के गोदाम पर काम करता है। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों में से एक युवक रवि को पहचानता है। रवि और उसके साथियों ने उसे लात-घूंसों और ईंटों से मारा। मारपीट के दौरान पीड़ित की जेब में रखे 5500 रुपये भी गिरने की बात शिकायत में कही गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।