फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neighbors beat a young man to death over a dispute of Rs 500

Faridabad News: 500 रुपये के विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 09 Sep 2024 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Neighbors beat a young man to death over a dispute of Rs 500
- पड़ोसी के एक बच्चे पर रुपये चोरी करने का शक जताकर करने गया था शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गौंछी कबाड़ मार्केट में 500 रुपये के विवाद में एक युवक की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पांच सितंबर को पड़ोसी के बच्चे द्वारा 500 रुपये चोरी करने की शिकायत करने युवक उनके घर गया था। जहां विवाद के बाद उसे पड़ोसियों ने जमकर पीटा। मारपीट में दिलशाद (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
गौंछी कबाड़ मार्केट में दिलशाद कार्य करते थे और यहीं पर पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे। दिलशाद की पत्नी शहनाज ने बताया कि उनके पति कबाड़ का काम करते थे। उनका दो साल का बेटा शहनवाज है। वह तीन माह की गर्भवती हैं। शहनाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच सितंबर को दिलशाद कबाड़ गोदाम के बाहर बैठे थे। इस दौरान एक बच्चे ने उनकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए। पति को शक था कि पैसे पड़ोस में रहने वाले युवक मुस्लिम के बेटे ने निकाले हैं। इसके बारे में वह उससे बात करने गए थे। मुस्लिम के बेटे ने पैसे निकालने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दिलशाद और मुस्लिम की कहासुनी हो गई। आरोप है कि मुस्लिम की पत्नी नसीमा, सास और साली मौके पर आ गईं और दिलशाद को डंडों से पीटने लगीं। वह भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और पति को बचाने की कोशिश करने लगी। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घायल दिलशाद को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर मुजेसर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
दिलशाद को पता नहीं था कि पैसे किस बच्चे ने निकाले हैं। वह शक के आधार पर मुस्लिम के घर गए थे। वहां कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी संजय काॅलोनी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed