फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Negligence in treatment will not be tolerated: Suman Rana

इलाज में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सुमन राणा

Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Negligence in treatment will not be tolerated: Suman Rana
राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य ने किया नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने शुक्रवार को फरीदाबाद स्थित बीके नागरिक अस्पताल का दौरा कर वहां बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं, देखरेख एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, बाल वार्ड की स्थिति, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

राणा ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि बच्चों को समुचित इलाज एवं देखभाल मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक बच्चे को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सेवा मिलनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवजात शिशु यूनिट, बाल वार्ड, टीकाकरण कक्ष आदि का भी गहन निरीक्षण किया और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बच्चों से बात कर जाना हाल

नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के पश्चात सुमन राणा ने बाल सुधार गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बच्चों से सीधी बातचीत कर उनकी दिनचर्या, शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण मिलना चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed