{"_id":"64fb0f6956cf69f5b206e1fd","slug":"need-to-pay-special-attention-to-english-hindi-and-social-science-in-schools-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12995-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूलों में अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूलों में अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
विज्ञापन
स्कूलों में टैबलेट के प्रयोग को लेकर हुई समीक्षा बैठक
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ एडीसी आनंद शर्मा ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ई-अधिगम के तहत अब टैबलेट के माध्यम से अग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पिछले सप्ताह जिले के शिक्षक ई-अधिगम के तहत प्रदेश में पांचवें स्थान पर थे। शिक्षक और विद्यार्थियों को ई-अधिगम पर रजिस्टर करने के लिए रोजाना कम से कम एक घंटा टेबलेट्स का प्रयोग करना जरूरी होगा। वहीं, गणित और विज्ञान को भी जोड़ा जाएगा।
उनका कहना था कि ई-अधिगम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और अध्यापकों में टैबलेट का प्रयोग कर उसमें रुचि पैदा करना है। वहीं, कमजोर विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सुधारा जा सकें। सबसे अधिक प्रयोग और अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर धमेंद्र अधाना सहित कई राजकीय स्कूलों के प्रचार्य माैजूद रहे। समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग की ओर से क्रियान्वित की जा रहीं योजनाओं को देख रहे मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी आशीष जैन और श्रुति शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग इस योजना के तहत टैबलेट पर पीएल सॉफ्टवेयर में काम करने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों को राज्य स्तर के साथ-साथ अब जिला स्तर पर भी सम्मानित करेगा। उन्होंने बताया कि अधिगम के तहत विद्यार्थियों को साप्ताहिक तीन लक्ष्य दिए गए हैं, इसके तहत विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह प्रति विषय में एक से अधिक घंटे टेबलेट का उपयोग करना होगा। वहीं, दो विषयों का रेमेडियल टेस्ट करना होगा।