{"_id":"688e6fb3ab13c8dd090286ca","slug":"municipal-corporation-removed-encroachment-from-60-feet-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48450-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 60 फीट रोड से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 60 फीट रोड से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 60 फीट रोड नैन चौक के पास मुख्य सड़क पर कई वर्षों से साप्ताहिक बाजार के नाम पर अतिक्रमण किया जा रहा था। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। स्कूल की बसें कई बार जाम में फंस जाती थीं। वहीं ऑटो चालकों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शनिवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया।
60 फीट रोड पर काफी समय से शनि बाजार लगाया जा रहा था। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में की थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीं, शनिवार को नगर निगम ने सभी दुकान को हटवा दिया। 60 फीट रोड मुख्य सड़क है, जहां से सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। उसी सड़क पर कई बड़े स्कूल भी हैं।
चाचा चौक, पर्वतीय कॉलोनी, दयासपुर, बाटा, नीलम, मेट्रों, स्टेशन जाने के लिए यहां के निवासी इसी सड़क से निकलते हैं। इससे सभी को सुबह दफ्तर जाने के लिए भी काफी देर तक जाम में अटके रहना पड़ता था। वहीं कई बार दोपहर में स्कूल की बसें भी जाम में फंस जाती थी। अतिक्रमण हटने से वहां के निवासियों को चैन की सांस ली है।