{"_id":"6994ba4788b276c4190e44ba","slug":"mujesar-factory-accident-forensic-team-investigates-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63108-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजेसर फैक्टरी हादसा: फॉरेंसिक टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजेसर फैक्टरी हादसा: फॉरेंसिक टीम ने की जांच
विज्ञापन
घटनास्थल से सौ-सौ मीटर की दूरी पर सड़क पर बैरिकेडिंग से लोगों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर के सेक्टर 24 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को हुए हादसे का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। मंगलवार को भी पुलिस की टीम ने घटनास्थल से करीब सौ-सौ मीटर दूरी तक बीच सड़क पर बैरिकेडिंग लगा कर रखी, ताकि घटना स्थल की सही से जांच हो सके और एक ही जगह पर लोगों की भीड़ ना इकट्ठा हो पाए। इसके अलावा सुबह करीब 10.30 बजे फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंची।
फॉरेंसिक टीम ने करीब डेढ़ घंटे घटना स्थल पर बिताए। इस दौरान जांच अधिकारियों ने फैक्टरी के अंदर जाकर निरीक्षण किया और अलग-अलग एंगल से कई फोटो लिए व सबूत जुटाए। इसके आधार पर ही अब वह पूरी जांच करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोबारा से फॉरेंसिक टीम के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचेंगे।
लोगों को हुई परेशानी
इन सबके बीच लोगों को बेहद परेशानी उठानी पड़ी। अपने-अपने ऑफिस, घर या अन्य जगहों पर जा रहे लोगों को बैरिकेडिंग लगी होने के कारण वापस लौट कर वैकल्पिक रास्तों को तलाश करना पड़ा। इससे लोग बेहद नाराज नाराज नाए, उन्होंने कहा कि कम से कम आज तो लोगों के निकलने के लिए रास्ता खोल देना चाहिए था, ताकि लोगों को समस्या ना हो।
विज्ञापन
संजय नाम के व्यक्ति ने कहा कि घटना स्थल पर किसी को जाने से मना कर देना चाहिए पर सड़क को खोल देना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी ना हो। विनय नाम के एक व्यक्ति ने कहा कि फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद तो कम से रास्ता खोल देना चाहिए था, पर वह भी नहीं खोला गया है। हालांकि कई लोग ऐसे भी रहे जो घटना के बाद से बेहद डरे हुए हैं। वह कुछ कहने से बेहद कतरा रहे थे। बता दें कि बीच सड़क पर बैरिकेडिंग लगी होने के कारण कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती हुई भी नजर आई।