फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than two lakh rupees were cheated by luring people to earn profit by completing online tasks

Faridabad News: ऑनलाइन टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो लाख से अधिक की ठगी

Sat, 14 Jun 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
More than two lakh rupees were cheated by luring people to earn profit by completing online tasks
भरोसा जीतने के लिए पहले एक हजार रुपये मुनाफे के तौर पर दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। घर बैठे टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने के चक्कर में युवक से दो लाख रुपये से अधिक की ठगी हो गई। युवक को पहले वेबसाइट पर फ्री ऑर्डर बुक करने का झांसा दिया। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव नीमका निवासी योगेश ने बताया कि उनके पास सोशल मीडिया के जरिए एक व्यक्ति का फोन आया था। जिसने उनको एक वेबसाइट का लिंक दिया और बताया कि उस लिंक पर जूते के ऑर्डर बुक करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने उस लिंक पर पहले फ्री वाला ऑर्डर किया। इसके बदले में उनको एक हजार रुपये मुनाफे के तौर पर दिए गए। उनके पास अमित नाम के व्यक्ति का फोन आया। जिसने उनको कहा कि वह ऑर्डर लगाना सिखा देंगे, लेकिन अगर उनको ज्यादा मुकाम कमाना है, तो वह पैसे लगाकर टास्क कर सकते हैं। उसी के चलते उन्होंने विभिन्न टास्क के नाम पर करीब 2 लाख 48000 रुपये लगा दिए। जब उन्होंने मुनाफे के पैसे साढ़े तीन लाख रुपये निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने कहा कि उनकाे 3 लाख 76 हजार रुपये जमा करने होंगे। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो उनका खाता फ्रीज कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed