फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Misdeeds with teenagers eating momos

मोमोज खाने गए किशोर से कुकर्म

Tue, 12 Jan 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Misdeeds with teenagers eating momos
मोमोज खाने गए किशोर से कुकर्म
विज्ञापन

फरीदाबाद। घर से मोमोज खाने निकले एक 12 वर्षीय किशोर के साथ सेक्टर 16 निवासी एक युवक ने कुकर्म किया। आरोपी ने किशोर के साथ मारपीट की और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सेक्टर- 17 प्रेम नगर झुग्गी निवासी एक महिला ने सेक्टर-19 चौकी में शिकायत दी कि उसका 12 वर्षीय बेटा सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से मोमोज खाने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो वह अपने बेटे को ढूंढने अग्रसेन भवन सेक्टर-19 निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर गई। यहां आकर पता लगा कि उसके बेटे को सेक्टर-16 निवासी रोहित अपने साथ बाइक पर बिठाकर लाया और उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोर के साथ मारपीट भी की। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed