Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   miscreants entered the house disguised as sadhus and robbed a woman In Faridabad

साधु के वेश में लुटेरे: पहले लगाई भिक्षा देने की आवाज, मना करने पर माने; फिर चली वो चाल जिसमें कोई भी फंस जाता

Sat, 07 Oct 2023 07:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Oct 2023 07:44 PM IST
सार

दो व्यक्ति साधु के वेश में आए और भिक्षा लेने के लिए आवाज दी। मना करने पर आरोपियों ने पानी पिलाने के लिए कहा। जैसे ही महिला पानी लेने अंदर गई पीछे से आरोपियों ने उसके सिर पर किसी चीज से चोट मार दी।

विज्ञापन
miscreants entered the house disguised as sadhus and robbed a woman In Faridabad
साधू का वेश धरकर घर में घुसे बदमाशों ने महिला को लूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव पाली में साधु का वेश धरकर दो बदमाश एक दूध कारोबारी के घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला को अकेला देखकर हमला कर दिया और महिला को घायल कर नकदी और गहने लूट ले गए। आरोपियों ने पहले भिक्षा देने के लिए आवाज लगाई। पानी पीने का बहाना बनाकर घर में दाखिल हुए और मौका पाते ही हमला कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव पाली निवासी राहुल भडाना की पत्नी निकिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया शुक्रवार को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। पति दूध का कारोबार करते हैं। दोपहर करीब सवा तीन बजे दो व्यक्ति साधु के वेश में आए और भिक्षा लेने के लिए आवाज दी। मना करने पर आरोपियों ने पानी पिलाने के लिए कहा। जैसे ही महिला पानी लेने अंदर गई पीछे से आरोपियों ने उसके सिर पर किसी चीज से चोट मार दी। महिला बेहोश होकर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने पर देखा सिर से खून निकल रहा था। कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी। सारा सामान बिखरा पडा था। अलमारी में रखे सोने की तीन अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक सोने की चेन व दो हजार रुपये गायब थे। महिला का शोर सुनकर सामने के मकान में रहने वाली महिला घर आई और महिला परिजनो के फोन किया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed