फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mentally weak woman murdered by hitting her head with a brick

Faridabad News: मानसिक रूप से कमजोर महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या

Fri, 06 Oct 2023 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Mentally weak woman murdered by hitting her head with a brick
अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला। महिला की ईंट से पीट-पीट कर हत्या की गई है। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि महिला चाय की दुकान के पास ही पेड़ के नीचे बैठी रहती थी। मानेसर में स्थित प्रकाश अस्पताल के पास महिला अर्धनग्न अवस्था में मृत मिली और पास में ही ईंट भी पड़ी हुई मिली।
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले प्रभाष कुमार मंडल ने बताया कि वह मानेसर में एक निजी अस्पताल के बाहर चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पर एक सप्ताह से एक महिला आती थी, जोकि मानसिक रूप से कमजोर थी। 48 वर्षीय महिला करीब एक सप्ताह से उनकी दुकान पर रोजाना चाय पीने के लिए आती थी और पास ही पेड़ के नीचे रात को सो जाती थी।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर की रात को वह करीब 9 बजे महिला को चाय देने के बाद अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वापस लौटे तो वह उनकी दुकान के बाहर जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे और पास में ही एक खून से लथपथ ईंट भी पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानेसर थाना प्रभारी वीरेंद्र खत्री ने बताया कि हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर शव पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। महिला बीते कुछ महीने से आसपास घूमती थी और मानसिक रूप से परेशान थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस हत्यारोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed