फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Memorandum given to the Deputy Commissioner to close the hotel motel

Faridabad News: होटल मोटल को बंद करने के लिए उपायुक्त को दिया ज्ञापन

Tue, 17 Jun 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given to the Deputy Commissioner to close the hotel motel
राजा नाहर सिंह महल में एक बैठक का आयोजन, 2019 में बंद कराया गया था बार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वतंत्रता आंदोलन में बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह का विशेष योगदान रहा है। उसके बावजूद उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था वह आज तक नहीं मिला। इसी के चलते सोमवार को राजा नाहर सिंह महल में एक बैठक का आयोजन किया गया। होटल-मोटल को बंद करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन भी दिया गया।

राजा नाहर सिंह अभियान दिल्ली संयोजक हरपाल सिंह जटराणा ने बताया कि सरकार की ओर से वर्ष 2002 में उनके महल में शराब का बार और होटल-मोटल खोल दिया गया। वर्ष 2019 में कई संस्थाओं, व्यक्तियों के पांच वर्ष के प्रयासों के बाद शराब के बार को तो बंद कर दिया गया था, लेकिन होटल- मोटल को बंद करने के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहे हैं। इस संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री को स्वयं जाकर और पत्राचार के माध्यम से अनेकों पत्र दिए गए हैं। जिस पर 2 सितंबर 2024 को चंडीगढ़ सर्कल ,एएसआई के सूरजकुंड उप-सर्कल के प्रभारी, पुरातत्व विभाग फरीदाबाद से एक रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ महल में हुई बैठक में फरीदाबाद के अधिकारियों को सभी तथ्य महल के फर्द, नक्शा, पुरातत्व विभाग के नियम आदि तथ्यों की प्रतिलिपि उपलब्ध करा दिए गए थे। वह रिपोर्ट फरीदाबाद विभाग की ओर से 8 सितंबर 2024 को चंडीगढ़ मुख्यालय को भेज दी गई थी, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उस रिपोर्ट पर कार्रवाई करवाने का आग्रह कई बार किया जा चुका है और निर्देशक सही करना धरोहर भवन नई दिल्ली को भी कई पत्र भेजा गया है। उसी संबंध में शहीद स्मारक पर एक बैठक हुई, जिसमें उपस्थित सभी व्यक्तियों ने उपायुक्त फरीदाबाद को सर्वसम्मति से ज्ञापन दिया। इस मौके पर हरपाल सिंह, डीके शर्मा, चौधरी जगदीश, अवतार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed