फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mega investigation camps will be held every Wednesday

प्रत्येक बुधवार को मेगा जांच शिविर लगेंगे

Fri, 27 Nov 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mega investigation camps will be held every Wednesday
फरीदाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों को काबू करने व अधिक से अधिक संक्रमितों को ट्रेस (पहचान) करने के लिए जिले में प्रत्येक बुधवार को मेगा जांच शिविर लगाए जाएंगे। इसमें करीब दस हजार सैंपलिंग का टारगेट लिया जाएगा। गैर लक्षण वाले मरीजों की पहचान के लिए शिविर लगाने की योजना लागू होगी। वहीं, पहले मेगा जांच शिविर के दौरान जिले में प्रदेश की सर्वाधिक सैंपलिंग का टारगेट भी हासिल किया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि गैर लक्षण वाले मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। यह कोरोना विस्तार के मुख्य कारकों में से एक है, ऐसे लोगों से सचेत भी नहीं होते। वहीं वह भी संक्रमित होने की बात से अंजान होते हैं।
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग कर ऐसे लोगों को ट्रेस करने का टारगेट हर सप्ताह रखा गया है। दो दिन पहले बुधवार को शहर में विभिन्न जगहों पर मेगा जांच शिविर लगाए गए थे। इस दौरान एक दिन में 14 हजार 456 सैंपल लेकर रिकॉर्ड बनाया गया। रैपिड एंटीजन व आरटीपीसीआर दोनों तरह की जांच शिविर में शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि साप्ताहिक मेगा जांच शिविर लगाने की योजना है। गैर लक्षण वाले मरीजों को ट्रेस करने के लिए यह योजना तैयार की गई थी। पहला जांच शिविर काफी सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed