{"_id":"6a36cee0b5df06cfa205f8ca","slug":"married-woman-beaten-after-being-taunted-for-bringing-fewer-items-to-the-wedding-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72834-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शादी में कम सामान लाने का ताना देकर विवाहिता से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शादी में कम सामान लाने का ताना देकर विवाहिता से मारपीट
विज्ञापन
-पति, सास, ससुर, दो देवर और अन्य पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने, गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना 15 जून की बताई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 19 जून को डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
डबुआ कॉलोनी निवासी डिंपल कुमारी ने दी शिकायत में बताया कि 15 जून की शाम उसकी सास और पति के साथ कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद उसके पति अमन वर्मा ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया गया और उसे अलमारी की ओर धक्का देकर चोट पहुंचाई गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पति ने उसके गले पर चाकू रखकर किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी सास शकुंतला देवी, ससुर श्रीनिवास प्रसाद, देवर आकाश वर्मा, देवर मनीष वर्मा, मौसी गुड़िया देवी व पड़ोस की एक महिला भी मौके पर मौजूद थीं। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट के दौरान उसके मुंह से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी में कम सामान लाने का ताना देते थे और लगातार सामान की मांग करते थे। पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया, घर से बाहर जाने नहीं दिया गया और उसके जेवर भी अपने कब्जे में ले लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 19 जून 2026 को पति अमन वर्मा समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।