{"_id":"68965086b3cb49d94801f723","slug":"many-passengers-missed-their-trains-due-to-the-crowd-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48802-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भीड़ के चलते कई यात्रियाें की छूटीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भीड़ के चलते कई यात्रियाें की छूटीं ट्रेनें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रक्षाबंधन के चलते शुक्रवार की सुबह से ही ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और न्यू टाउन रेलवे स्टेशन हर भारी भीड़ देखने को मिली। टिकट खिड़कियों से लेकर ट्रेनों में बैठने तक यात्रियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके चलते कई यात्रियों की ट्रेनें भी छूट गईं।
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर खड़े कुछ यात्रियों ने बताया कि तकरीबन 1 घंटे से लाइन में लगे हुए हैं। अब तक टिकट नहीं मिला है। वहीं रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे लोगों ने बताया कि सभी ट्रेनों में भीड़ हैं। भीड़ के कारण हमारी दो ट्रेनें छूट चुकी हैं और अब अगली गाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
खिड़की पर आगरा जाने के लिए टिकट लेने आए दीपक सिंह ने बताया कि पिछले एक घंटे से बहुत भीड़ थी। करीब 11 बजे पुलिसकर्मियों ने आकर इसे संतुलित करने का प्रयास किया जिससे थोड़ी सी राहत मिली है।