फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Many diseases can be prevented by maintaining cleanliness

Faridabad News: साफ-सफाई अपनाने से रोकी जा सकती हैं कई बीमारियां

Mon, 01 Sep 2025 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Many diseases can be prevented by maintaining cleanliness
मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशन में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

आजीविका मिशन और स्वास्थ्य विभाग की पहल से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशन में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वास्थ्य एवं जेंडर विषय पर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और साफ-सफाई अपनाने से कई बीमारियों को रोका जा सकता है। महिलाओं को विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया, स्तन कैंसर की समय पर जांच और टीकाकरण जैसी आवश्यक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सत्र के दौरान कन्या भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील विषय पर भी गंभीर चर्चा की गई। अधिकारियों ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे समाज में इस कुप्रथा को रोकने के लिए जागरूकता फैलाएं और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जेंडर संवेदनशीलता और महिला अधिकारों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण, टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वस्थ होने से परिवार और समाज दोनों स्वस्थ रहते हैं। इस अवसर पर महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना और जन औषधि केंद्रों की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और उनके समाधान पर खुलकर चर्चा की। इस संवाद ने यह स्पष्ट किया कि सामूहिक प्रयासों से न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है बल्कि सामाजिक कुरीतियों को भी समाप्त किया जा सकता है।


इस अवसर पर सरपंच विक्रम नागर, चौधरी दयानंद नागर हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवम तिवारी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हरीश आर्या तथा आशा कार्यकत्री उमा, गिर्राजो, माया, सुशीला, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed