फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   main accused of attack on principal is far from arresting

प्राचार्य पर हमले का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Mon, 30 Sep 2019 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
main accused of attack on principal is far from arresting
प्राचार्य पर हमले का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
विज्ञापन

फरीदाबाद। तिगांव राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य इकबाल सिंधू पर लाठी-डंडे व सरिया से फरीदाबाद बाईपास पर दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हमला करने के मुख्य आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। चार सितंबर को प्राचार्य पर मोटर साइकिल सवार छह आरोपियों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। इसके बाद उन पर लाठी-डंडे व सरिया से हमला बोल दिया था। इसी दौरान पुलिस की पीसीआर वैन आ जाने के कारण हमलावर मोटर साइकिल छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने प्राचार्य को घायल अवस्था में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया था। इस हमले में प्राचार्य के दोनों पैर टूट गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान बल्लभगढ़ के रहने वाले चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन हमले का मुख्य आरोपी कौन था। क्यों और किसने हमला कराया। हमलावरों को कहां से लाया गया था। ये सारी बातें अभी भी पुलिस जांच में सवाल बने हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि अभी इस मामले की जांच चल रही है। मुख्य आरोपी व साजिश करने वाला अभी फरार है। पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed