{"_id":"6ab017cccd0b9868a20cee5b","slug":"lured-under-the-pretext-of-visiting-a-temple-then-had-him-killed-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80558-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मंदिर जाने के बहाने बुलाया, फिर कराई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मंदिर जाने के बहाने बुलाया, फिर कराई हत्या
विज्ञापन
12 सितंबर को हुई हत्या के मामले में एक और आरोपी धरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव ताजूपुर निवासी मुकेश कुमार की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हापुड़ के मलाकपुर निवासी सतीश कुमार, हाल निवासी जुन्हैड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने खुलासा किया कि मुकेश को मंदिर जाने के बहाने बुलाया गया और फिर हत्या कर दी गई।
मुकेश कुमार का करीब चार-पांच महीने पहले गांव के ही प्रवीन और आलोक से विवाद हुआ था। इसके बाद उसे धमकी भी दी गई थी। 12 सितंबर को मुकेश मंदिर जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब तीन बजे परिजनों को सूचना मिली कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के बेटे जगमीत की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि सतीश दोनों पक्षों को जानता था। आरोप है कि उसने योजनाबद्ध तरीके से पहले फोन कर मुकेश को मंदिर की ओर बुलाया और बाद में इसकी सूचना कुलदीप व अन्य आरोपियों को दी। इसके बाद आरोपियों ने मुकेश के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।