{"_id":"64886b51ee9c0246be074e27","slug":"lookout-notice-issued-against-the-murderer-of-a-cloth-merchant-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6731-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कपड़ा कारोबारी के हत्यारोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कपड़ा कारोबारी के हत्यारोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
Tue, 13 Jun 2023 06:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 Jun 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है मुख्यारोपी
नैनीताल स्थित तल्ली ताल इलाके में खाई से बरामद हुआ था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 से कपड़ा कारोबारी के अपहरण व हत्या मामले के मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने आसपास के राज्यों की पुलिस के पास आरोपी की फोटो व अन्य जानकारी साझा करने के साथ ही रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी निगरानी बढ़ा दी है। कारोबारी के अपहरण व हत्या की घटना को 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में मृतक के परिवार के लोग दोबारा से पुलिस आयुक्त से मिलने का विचार बना रहे हैं। कारोबारी का शव फरीदाबाद आने के बाद पुलिस ने दो दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।
30 मई को सेक्टर-15 स्थित एक पार्क के पास से कपड़ा व्यापारी नागेन्द्र का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की थी। गोली चलती देख नागेन्द्र का कार चालक मौके से भाग निकला था। पुलिस ने पीड़ित के बिजनेस पार्टनर पंकज व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 4 जून को नागेन्द्र का शव उत्तराखंड के नैनीताल स्थित तल्ली ताल इलाके में खाई से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की धारा भी जोड़ दी। वारदात के 15 दिन बाद भी पुलिस की 10 टीमें मिलकर आरोपियों का पता नहीं लगा पाई हैं। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी पंकज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।