फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Long queue for ultrasound... waiting for hours and then being refused

Faridabad News: अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी कतार... घंटों इंतजार फिर इन्कार

Sat, 28 Feb 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Long queue for ultrasound... waiting for hours and then being refused
खबर: जिला नागरिक अस्पताल में सुबह से खड़े रहे मरीज, नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड   कैप्शन: अल्ट्रासाउं
जिला अस्पताल में मरीजों में दिखी नाराजगी, कहा-लंबे इंतजार के बाद अगले दिन आने को कह देते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड जांच व्यवस्था को लेकर अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। सुबह से ही कक्ष संख्या-32 के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही, लेकिन कई मरीजों की जांच नहीं हो सकी। इससे मरीजों में रोष देखने को मिला।

अस्पताल में रोजाना दिहाड़ी मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों का आरोप है कि मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बावजूद उन्हें समय पर जांच सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई मरीजों ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद भी जांच नहीं होने पर उन्हें निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन




बल्लभगढ़ निवासी अशोक कुमार अपने बेटे के पेट दर्द के उपचार के लिए अस्पताल आए थे। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी थी। वह सुबह से लाइन में लगे रहे। उन्होंने बताया कि उनके सामने आए कई मरीजों की जांच के बाद उन्हें दूसरे दिन आने के लिए कह दिया गया। वहीं ओल्ड फरीदाबाद से आए शिवशरण ने भी इसी तरह की परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भी उनकी जांच नहीं हुई और उन्हें अगले दिन बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से अल्ट्रासाउंड जांच की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने की मांग की है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुविधा मिल सके। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

हम सुबह से लाइन में खड़े हैं, फिर भी हमारी बारी नहीं आई। अगर जांच नहीं करनी थी तो पहले ही बता देते। अब हम इसकी शिकायत सीएमओ से करेंगे।-अशोक कुमार

मजदूरी छोड़कर अस्पताल आए हैं। बार-बार चक्कर लगाना हमारे लिए मुश्किल है। व्यवस्था ठीक होनी चाहिए, ताकि मरीजों को भटकना न पड़े।-शिवशरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed