{"_id":"6a8ecad7373bb551070c9db2","slug":"liquor-shop-opened-ahead-of-schedule-chief-ministers-flying-squad-conducts-inspection-faridabad-news-c-24-1-pal1008-127423-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समय से पहले खुला शराब ठेका, मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समय से पहले खुला शराब ठेका, मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समय से पहले खुला शराब ठेका, मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने की जांच
पलवल। जिले में शराब के ठेकों से निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री की जा रही शिकायतों के बीच, बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने पलवल के आगरा चौक स्थित एक शराब ठेके पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान, ठेका निर्धारित समय से पहले खुला पाया गया और देशी व अंग्रेजी शराब की बिक्री जारी थी। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को बुधवार को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शराब ठेके निर्धारित समय से पहले खोले जा रहे हैं। शराब ठेके खोलने का निर्धारित समय सुबह 8 बजे है। इस सूचना के आधार पर, डीएसपी विवेक चौधरी के निर्देश पर टीम ने एईटीओ ललित चौधरी और अशोक कुमार के साथ मिलकर सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच आगरा चौक पर दिल्ली की ओर जाते समय बाईं ओर स्थित शराब ठेके का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान, ठेका खुला मिला और वहां देशी एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी। यह ठेका मैप्सिको ग्रुप द्वारा संचालित किया जा रहा है। मौके पर मौजूद आबकारी अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय से पहले ठेका खोलकर शराब की बिक्री करना आबकारी नियमों का उल्लंघन है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की इस कार्रवाई के बाद, समय से पहले ठेके खोलने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन