फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Launch of the Leprosy Case Detection Fortnight

Faridabad News: कुष्ठ रोगी खोज पखवाड़े की शुरुआत

Wed, 02 Sep 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Launch of the Leprosy Case Detection Fortnight
स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) के मरीजों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार से 14 दिवसीय कुष्ठ रोगी खोज पखवाड़े की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया। रैली को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह और एचआईवी-एड्स कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज बजाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


स्वास्थ्य विभाग ने इस बार अभियान के दौरान जिले की करीब 25 लाख की आबादी को कवर करने का लक्ष्य रखा है। पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी। कुष्ठ रोग के संभावित लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान में आशा वर्करों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन




जिले में 65 मरीज उपचाराधीन



डीआर टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुष्ठ रोग के 65 मरीज उपचाराधीन हैं। इन सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि हर वर्ष अभियान के दौरान करीब 15 नए मरीजों की पहचान होती है। प्रदेश में फरीदाबाद में कुष्ठ रोगियों की संख्या अधिक है। इस बार अधिक से अधिक संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed