{"_id":"6aa840ab13faea0d2a01d347","slug":"laid-off-workers-staged-a-protest-against-the-company-management-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80021-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नौकरी से निकाले गए मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नौकरी से निकाले गए मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सेक्टर-58 स्थित जेसीबी कंपनी में 20 साल तक सेवा दे चुके हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित जेसीबी कंपनी के बाहर सोमवार को नौकरी से निकाले गए मजदूरों ने प्रदर्शन किया। हाथों में नौकरी पर वापस लो और मजदूरों का शोषण बंद करो जैसे पोस्टर लेकर मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में मजदूरों के साथ उनकी पत्नियां भी शामिल हुईं।
मजदूर महेंद्र ने बताया कि कंपनी से कुल 37 कर्मचारियों को निकाला गया था। इनमें से 11 कर्मचारियों को वापस नौकरी पर ले लिया गया है, लेकिन 26 कर्मचारी अभी भी बाहर हैं। इन्हीं कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे थे। कई कर्मचारी 18 से 20 साल तक सेवा दे चुके हैं।
मजदूरों के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया था। उस समय प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि जिस तरह 11 कर्मचारियों को वापस लिया गया है, उसी तरह बाकी कर्मचारियों को भी पांच से दस दिन के अंतराल पर वापस नौकरी पर रख लिया जाएगा। मजदूरों का आरोप है कि इस आश्वासन के बाद करीब डेढ़ साल बीत गया, लेकिन उन्हें अब तक वापस नहीं लिया गया।
विज्ञापन
मजदूरों ने बताया कि लंबे समय तक कंपनी में काम करने के कारण अब उनकी उम्र भी अधिक हो चुकी है। ऐसे में दूसरी कंपनियों में नौकरी तलाशने पर भी उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके सामने परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से सभी 26 कर्मचारियों को जल्द नौकरी पर वापस लेने की मांग की।
जेसीबी कंपनी के बाहर प्रदर्शन की अभी तक हमारे पास लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। जैसे ही संबंधित मामले की शिकायत या जानकारी आती है तो जांच की जाएगी। - अजय पाल डूडी, डिप्टी लेबर कमिश्नर