{"_id":"686d6ceb249946534108c138","slug":"kanwadis-will-have-to-take-care-of-their-health-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46754-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांवड़ियों को रखना होगा सेहत का ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांवड़ियों को रखना होगा सेहत का ख्याल
विज्ञापन
300 किलोमीटर है स्मार्ट सिटी से हरिद्वार की दूरी, आराम का रखे ध्यान
हेमलता
फरीदाबाद। सावन में भगवान शिव के भक्त कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। इस दौरान सेहत का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। हर साल स्मार्ट सिटी से भी हजारों की संख्या में भक्त कांवड़ यात्रा में भाग लेने के लिए जाते हैं। जिसमें से कुछ कांवड़ियों का स्वास्थ्य यात्रा के दौरान खराब होने लगता है। ऐसे में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि यात्रा के दौरान आराम करते रहें और समय समय पर पानी भी पीते रहे।
स्मार्ट सिटी से हरिद्वार करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर है। वहां से पैदल आने में कम से कम 8 से 10 दिन का समय लगता है। इस दौरान रोजाना करीब 30 से 40 किलोमीटर चलना होगा, ताकि 23 जुलाई को शिवरात्रि के दिन भोले पर जल चढ़ाकर अपनी यात्रा को सफल बना सकें।
--
शरीर को हाइड्रेट रखना है सबसे ज्यादा जरूरी
बीके अस्पताल के डॉ. विकास गोयल ने बताया कि गर्मी और उमस की वजह से शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है। अगर भक्त पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते, तो इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन के चलते जल्दी थकान, चक्कर आना, सिरदर्द जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसलिए यात्रा के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही नींबू पानी सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा यात्रा के दौरान भारी भोजन से बचें। बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार खाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। सादा और फलाहारी का सेवन करें।
विज्ञापन
-- -
सूती कपड़ों का करें सेवन
बीके अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. डी एस राठी ने बताया कि गर्मी के दिनों में लंबे सफर के दौरान पसीना सोखने वाले कपड़ों को पहनना चाहिए ताकि दाने, खुजली की समस्या ना हो सकें। इसलिए सूती कपड़ों का सेवन करना सबसे आरामदायक होता है। इसके अलावा अगर बरसात के दौरान कपड़े गीले हो जाए, तो जल्दी सुखा लें अन्यथा दाद जैसी बीमारी भी हो जाती है।
-- -
एक घंटे के बाद करें आराम
डॉक्टरों का कहना है कि भक्तों को एक घंटे की यात्रा के बाद करीब आधे घंटे का आराम करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा देर तक चलने व खड़े होने से पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है। इसलिए यात्रा में अपनी सुविधा के अनुसार आराम भी करें। अगर पैरों में दर्द व सूजन की समस्या होती है तो पैरों को सिर से ऊपर करके सोएं।