{"_id":"68867325674c9fe67a032fd4","slug":"jwelary-and-case-stolen-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-105117-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर से तीन लाख की नगदी और सवा लाख के आभूषण चोरी, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर से तीन लाख की नगदी और सवा लाख के आभूषण चोरी, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
घर से तीन लाख की नगदी और सवा लाख के आभूषण चोरी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कबाड़े का काम करने वाले व्यक्ति के घर से तीन लाख की नगदी व करीब 1 लाख 30 हजार रुपये के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। रोजका मेव थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों को नामजद किया है।
बाई का डंड़ा गांव निवासी आसम ने बताया कि वह गांव में ही कबाड़े का काम करता है। नजदीक ही उसका घर है। 10 जुलाई को रोजाना की तरह घर का ताला लगाकर कबाड़े की दुकान पर ही पूरा परिवार सो गया। 11 जुलाई को सुबह करीब 5 बजे जब उसकी पत्नी शबनम घर गई तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, उसने यह सूचना उसे दी तो वह दौड़कर घर पर पहुंचा। घर में जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जिसमें तीन लाख रुपये नगद व करीब डेढ़ किलोग्राम के चांदी के आभूषण चोरी हो गए। उसे गांव के ही आरिज, फारुख, नासिर औश्र साहिद पर शक हुआ तो इस संबंध में पंचायती तौर पर फैसले की बात चलती रही। लेकिन पंचायत में जब फैसले की बात नहीं बनी तो रोजकामेव थाना पुलिस को शिकायत दी।