फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Intense sunlight and humidity have increased the heat for people.

Faridabad News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की गर्मी

Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Intense sunlight and humidity have increased the heat for people.
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में मंगलवार को तेज धूप और उमस के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही धूप तेज रही, जिसके चलते दोपहर के समय लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। जरूरी काम से बाहर निकले लोगों ने धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और अन्य साधनों का सहारा लिया। उमस के कारण लोगों को सामान्य तापमान के बावजूद अधिक गर्मी महसूस हुई। हालांकि, दिन में बीच-बीच में ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। हवा चलने पर मौसम कुछ देर के लिए सुहावना महसूस हुआ। शाम के समय धूप ढलने के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद पार्कों और बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। गर्मी और उमस के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में लोगों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा धूप में निकलने से बचना और जरूरी होने पर ही दोपहर के समय घर से बाहर निकलना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed