{"_id":"6a5931198ea4f57cdd07c2b0","slug":"instructions-issued-to-vendors-waste-must-reach-the-transfer-point-by-9-am-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75066-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुबह 9 बजे तक ट्रांसफर प्वाइंट पर पहुंचे कूड़ा, वेंडर्स को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुबह 9 बजे तक ट्रांसफर प्वाइंट पर पहुंचे कूड़ा, वेंडर्स को निर्देश
विज्ञापन
कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने बृहस्पतिवार को पार्षदों और कूड़ा संग्रहण से जुड़े वेंडर्स के साथ बैठक की। बैठक में घर-घर से समय पर कूड़ा उठाने के निर्धारित स्थान पर ही उसका निस्तारण करने और स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया गया। निगम ने स्पष्ट किया कि खुले में या नालों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव ने की। उन्होंने वेंडर्स को निर्देश दिए कि वे संबंधित वार्डों के पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर घर-घर से कूड़ा संग्रहण करें और सुबह नौ बजे तक निर्धारित ट्रांसफर प्वाइंट पर कूड़ा पहुंचाना सुनिश्चित करें।
बैठक में बल्क वेस्ट जनरेटरों से समय रहते अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने और नगर निगम के नियमों के अनुसार कूड़ा प्रबंधन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जॉइंट कमिश्नर ने कहा कि कई स्थानों पर अव्यवस्थित तरीके से कूड़ा फेंके जाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। इसे रोकने के लिए पार्षदों और वेंडर्स की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। वेंडर्स को कूड़े का पृथक्करण करने, केवल निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालने, समय पर उठान सुनिश्चित करने और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नंबर प्लेट लगाकर यातायात नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि यदि कोई वेंडर निर्धारित स्थान के बजाय अन्य जगह कूड़ा डालता मिला या कोई व्यक्ति खुले स्थान अथवा नालों में कूड़ा फेंकते पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार चालान किया जाएगा। बैठक में पार्षद गायत्री देवी, मुकेश डागर, जसवंत सिंह, भगवान सिंह, शीतल समेत अन्य जनप्रतिनिधि, सफाई निरीक्षक बिशन सिंह तेवतिया, हरवीर रावत, जनसंपर्क अधिकारी जोगेंद्र रावत तथा कूड़ा प्रबंधन से जुड़े वेंडर्स मौजूद रहे।