{"_id":"6abbf659af78b8f72e0017e9","slug":"instructions-issued-to-install-boosters-and-lay-pipelines-to-resolve-the-water-crisis-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81395-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जल संकट दूर करने के लिए बूस्टर, पाइप लाइन बिछाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जल संकट दूर करने के लिए बूस्टर, पाइप लाइन बिछाने के निर्देश
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर बोले-लोगों को बिल्कुल भी परेशानी नहीं होनी चाहिए
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लघु सचिवालय में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल के लिए लोगों को बिल्कुल भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी विधानसभा वार आंकड़े तैयार करें। इसमें जनसंख्या, मांग और सप्लाई की सारी जानकारी हो। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बूस्टर, पाइपलाइन बिछाकर जल संकट को दूर किया जाए।
बैठक में एनआईटी- 86 के विधायक सतीश फागना और पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें एजेंसियों को नालों, ड्रेनेज सिस्टम और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सेक्टर-28 में चल रहे निर्माण कार्य, क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, फुटपाथ, मैनहोल, ग्रिल एवं लाइटों की जानकारी ली। ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सीवरेज और अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों में सड़कों और पाइपलाइन की बहाली की जानकारी ली गई।
भौतिक सत्यापन के बाद हो ठेकेदार का भुगतान
केंद्रीय मंत्री गुर्जर ने निर्देश दिए कि निर्माण और मरम्मत कार्यों की वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी करवाई जाए। भुगतान से पहले संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर भौतिक सत्यापन किया जाए। इसके बाद ही ठेकेदार के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। सीवर व एसटीपी कार्यों में गुणवत्ता की तकनीकी जांच, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित हो। ग्रामीण विकास एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में कानूनी राय और दस्तावेजों के आधार पर समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन की जाए सुनिश्चित
बैठक में उपायुक्त आयुष सिन्हा को केंद्रीय विद्यालय के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में पार्क के लिए भी उपयुक्त एवं आमजन की पहुंच वाली भूमि, सीवर लाइन और मैनहोल की तकनीकी गुणवत्ता तथा बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त होने की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश भी दिए। बैठक में सीईओ एफएमडीए पीएस मीणा, एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम गौरव अंतिल, सीईओ जिला परिषद शिखा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से लिया जाएगा जवाब
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर सख्त होते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने निर्देश दिए हैं कि जो अधिकारी अनुपस्थित रहे हैं या बैठक में देरी से आए हैं, उनसे तत्काल स्पष्टीकरण लिया जाए। उन्होंने संतोषजनक जवाब न होने पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
बैठक में उठे बाढ़, मुआवजे और जहरीले पानी के मुद्दे
बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने क्षेत्र की सड़क, जलभराव, प्रदूषित पानी, बाढ़ के खतरे, किसानों के मुआवजे और गांवों में विकास कार्यों से जुड़े कई मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे। इसमें केजीपी एक्सप्रेसवे से चंदावली को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण जल्द पूरा करने, आगरा कैनाल में रासायनिक युक्त पानी आने का मामला, मोहना क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग के कारण यमुना पर बनाए गए तटबंध से आसपास के गांवों में संभावित बाढ़ के खतरे का मामला, सोतई में किसानों को मुआवजा देने, नगर निगम में शामिल पृथला क्षेत्र के सात गांवों में विकास कार्यों का मामला उठाया गया। विधायक ने कहा कि गांवों से बड़ी राशि नगर निगम में जा रही है, लेकिन विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहे। उन्होंने इन गांवों के लिए तत्काल विकास राशि जारी करने की मांग की।
कांग्रेस महासचिव पर किया पलटवार
बैठक के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के बयान पर पलटवार किया। सुरजेवाला ने 27 सितंबर को हाफ मैराथन पर बयान देते हुए इसे पैसों की बर्बादी कहा था। उन्होंने कहा कि लंबित चल रहे विकास कार्य जल्द पूरे होंगे। मंझावली पुल हरियाणा की ओर से पूरा हो गया है। यूपी सरकार से लगातार बात चल रही है। जल्दी ही बचा हुआ डेढ़ किलोमीटर का मार्ग यूपी सरकार पूरा कराएगी और जल्दी ही इस पुल को शुरू कराया जाएगा। उन्होंने मीटिंग में गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों को उपायुक्त के माध्यम से नोटिस जारी करने की बात भी कही।