फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   INLD Organized a Farmers' Grievance Redressal Program

Faridabad News: इनेलो ने आयोजित किया किसान कष्ट निवारण कार्यक्रम

Fri, 03 Apr 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
INLD Organized a Farmers' Grievance Redressal Program
छांयसा। फरीदाबाद के मोहना अनाज मंडी में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किसान कष्ट निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए।। कार्यक्रम के दौरान किसान ईश्वर सिंह नंबरदार ने कहा कि ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट, नए पंजीकरण और अन्य औपचारिकताओं को लेकर बनाए गए नियम छोटे किसानों के लिए भारी पड़ रहे हैं। वहीं दयालपुर निवासी किसान महावीर ने कहा कि हर किसान के पास अपना ट्रैक्टर नहीं होता, ऐसे में वे किराए पर ट्रैक्टर लेकर खेती करते हैं। लेकिन वर्तमान नियमों के अनुसार ट्रैक्टर मालिक और खेत मालिक दोनों का एक होना जरूरी बताया जा रहा है, जो व्यावहारिक नहीं है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य किसानों ने भी कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार से नियमों में राहत देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed