{"_id":"6abbf689c537376da40da86f","slug":"information-on-government-schemes-available-under-one-roof-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81365-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में बहुविभागीय जनकल्याण शिविर आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मंगलवार को बल्लभगढ़ के बीडीपीओ कार्यालय में बहुविभागीय जनकल्याण शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। कई लाभार्थियों को मौके पर योजनाओं का लाभ भी मिला। वहीं, जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर गतिविधियां आयोजित की गईं।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं अभियान की जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सहज, सुगम और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे अभियान के तहत बहुविभागीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
हैप्पी कार्ड से आवागमन में राहत
शिविर में हैप्पी कार्ड पाने वाले लाभार्थियों ने सार्वजनिक परिवहन में मिलने वाली सुविधा पर खुशी जताई। समयपुर निवासी उमेश ने बताया कि उन्होंने करीब छह महीने पहले कार्ड के लिए आवेदन किया था, जो उन्हें शिविर में मिला। आदर्श नगर निवासी शांति और बदरौला निवासी राजवीर सिंह को भी हैप्पी कार्ड मिला। उन्होंने कहा कि इससे दैनिक आवागमन का खर्च कम होगा। बल्लभगढ़ निवासी श्याम मित्तल ने शिविर को उपयोगी बताया। वहीं, विष्णु को आवेदन के बाद हेल्थ कार्ड मिला।
विज्ञापन
स्कूलों में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
अभियान के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-86, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नचौली, ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल, आइडियल पब्लिक स्कूल अगवानपुर, उर्मिला विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल पर्वतीय कॉलोनी, हिंदरेज पब्लिक स्कूल जवाहर कॉलोनी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनवाड़ा में पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। नई दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-75 में पर्यावरण संरक्षण पर भाषण गतिविधि हुई। महादेव देसाई पब्लिक स्कूल सेक्टर-16ए में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।