{"_id":"6883d4de67f950ef70057126","slug":"ifly-drone-lab-inaugurated-in-the-university-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47883-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यूनिवर्सिटी में आईफ्लाई ड्रोन लैब का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यूनिवर्सिटी में आईफ्लाई ड्रोन लैब का उद्घाटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानव रचना यूनिवर्सिटी में आज एआईसीटीई के समर्थन और एवीपीएल के सहयोग से अत्याधुनिक एरोविजन ड्रोन लैब आईफ्लाई इनोवेशन इन फ्लाइट लैबोरेटरी फॉर यूथ का उद्घाटन किया गया।
आईफ्लाई लैब का शुभारंभ प्रोफेसर डॉ. अनिल सहस्रबुद्धे, ने किया। इस अवसर पर एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम मुख्य तिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह लैब कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे तकनीकी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को ड्रोन पायलटिंग, मेंटेनेंस, बैटरी सिस्टम और सर्विस में करियर के लिए तैयार करेगी। कृषि, निगरानी, आपदा प्रबंधन और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में इसके व्यावहारिक उपयोग की योजना है। एवीपीएल के सहयोग से स्थापित यह केंद्र छात्रों को उद्योग से जोड़ते हुए प्रमाणित प्रशिक्षण और स्टार्टअप के लिए मंच उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला और कुलपति प्रो. (डॉ.) दीपेंद्र कुमार झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।