फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If the accused are not punished soon, they will close NCR

आरोपियों को जल्द सजा नहीं मिली तो एनसीआर बंद करेंगे

Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
If the accused are not punished soon, they will close NCR
आरोपियों को जल्द सजा नहीं मिली तो एनसीआर बंद करेंगे
विज्ञापन

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से निकिता हत्याकांड को लेकर सेक्टर-8 स्थित महाराणा भवन में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि जब सभी साक्ष्य सामने हैं तो एसआईटी जांच की क्या जरूरत है? उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एक महीने में आरोपियों को सजा दिलाई जाए, ऐसा नहीं हुआ तो दिल्ली-एनसीआर में चक्का जाम कराया जाएगा।

निकिता हत्याकांड को लेकर सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। करणी सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने मिलकर आवाज उठाई है। दोनों संगठनों ने सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकिता हमारे समाज की बेटी थी। इस हत्याकांड में प्रशासन की निष्क्रियता उजागर हुई है। भरे बाजार में ऐसे कॉलेज गेट पर बिटिया के अपहरण का प्रयास किया गया जहां परीक्षा चल रही थी। विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी, दो जिलों की पुलिस चौकसी को धता बताते हुए आसानी से अपने घर नूंह तक पहुंच गए। उन्हें कहीं रोका ही नहीं गया। संगठन की मांग है कि मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराई जाए। सरकार, पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। उन्होंने कहा कि करणी सेना किसी को ज्ञापन देने में विश्वास नहीं रखती, केवल एक बार मुख्यमंत्री से मिलकर प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएगी। वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बबली ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। जहां शासन मजबूत होता है, वहां इस तरह की घटनाएं नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि एक महीने में इस मामले का फैसला हो और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय महासभा के जिला अध्यक्ष आरपी गौड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed