फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hundreds of devotees arrived to give invitation for Radha Ashtami

Faridabad News: राधा अष्टमी का निमंत्रण देने पहुंचे सैकड़ों भक्त

Fri, 18 Jul 2025 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees arrived to give invitation for Radha Ashtami
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। श्री राधे मित्र मंडल की ओर से राधा रानी निमंत्रण यात्रा का आयोजन किया गया। श्री राधे मित्र मंडल रविवार 31 अगस्त को 15 वां श्री राधा रानी जन्मोत्सव मनाने जा रहा है। इसमें श्री राधा रानी को पहला निमंत्रण देने के लिए 15 महिलाओं ने बल्लभगढ़ से बरसाना तक पैदल यात्रा की। वहीं सैकड़ों भक्त बसों व कारों से यात्रा में शामिल हुए।

प्रधान मोहित गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ फरीदाबाद के ड्रग कंट्रोल आफिसर संदीप गहलान, कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज, समाजसेवी उमेश गर्ग ने श्री राधा कृष्ण का ध्वज दिखा कर किया। वहीं बरसाने में प्रमोद गुप्ता, विक्की अग्रवाल व लवानिया ने आए हुए सभी भक्तजनों का स्वागत किया व प्रसाद की व्यवस्था की। सभी भक्तों ने डीजे के साथ राधा रानी की परिक्रमा कर श्री राधा रानी को निमंत्रण पत्र अर्पण किया। आयोजन में राकेश कुमार गुप्ता, वीना गुप्ता, अनुराधा शर्मा, शिवम वर्मा, मनीष गोयल, राजू गोयल, हरिओम गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed