{"_id":"6a5293889266d11650023517","slug":"humidity-rises-after-the-rain-people-distressed-by-sticky-heat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74631-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बरसात के बाद बढ़ी उमस, चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बरसात के बाद बढ़ी उमस, चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बीते दिनों हुई बरसात के बाद अब बढ़ती उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण वातावरण में उमस बनी रही। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर और बढ़ गया, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दोपहर तक यह बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का एहसास होता रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले सप्ताह तक भी बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में लोगों को धूप से बचाव करना चाहिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में उमस और गर्मी लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकती है।