फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   How to recover the patient when half the injection is done

कैसे ठीक हों मरीज जब आधा ही लगा हो इंजेक्शन

Sun, 09 May 2021 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
How to recover the patient when half the injection is done
फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। कोरोना महामारी के चलते जहां लोग अस्पताल में बेड नहीं मिलने के कारण दम तोड़ रहे हैं, वहीं कुछ मरीज ऐसे भी हैं जो अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद ठीक नहीं हो रहे हैं। इन मरीजों के ठीक नही होने के पीछे संक्रमण के साथ-साथ इलाज में कोताही भी है। इसका खुलासा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह से पूछताछ में हुआ है। उन्होंने बताया कि वे मरीज को आधा इंजेक्शन लगाते थे और बाकी को बेच देते थे।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह अस्पताल में मरीजों के लिए इंजेक्शनों के स्टॉक में गड़बड़ी करते थे। इंजेक्शन की मांग ज्यादा होने के कारण वे मरीज को आधा या उससे भी कम इंजेक्शन लगाते थे, बाकी बचे हुए इंजेक्शन को बाहर महंगे दामों पर बेच देते थे। आरोपियों ने यह भी कबूला की कई बार रिकार्ड में चढ़ाकर इंजेक्शन खुद ही ले जाते थे। किसी को उन पर शक नहीं होता था और वे आसानी से अपने काम को अंजाम दे रहे थे। चारों आरोपी एशियन अस्पताल के नर्सिंग स्टॉफ में कार्यरत थे। इनमें गांव अनखीर निवासी संतोष कुमार, लवकुश और ओमप्रकाश का नाम शामिल है। उनके पास से क्राइम ब्रांच ने मौके पर छह इंजेक्शन बरामद किए। बाकी के दस इंजेक्शन व एक साथी तपन को उनकी निशानदेही पर पकड़ा गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह की सूचना मिली थी। उन्होंने सेक्टर-16ए में इंजेक्शन बेचने आए तीन युवकों को दबोच लिया। इनमें गांव बामनी खेड़ा निवासी विरेंद्र, डबुआ कालोनी निवासी भूपेंद्र और एसजीएम नगर निवासी पवन शामिल हैं। आरोपियों के पास से चार इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि भूपेंद्र सर्वोदय अस्पताल में इंजेक्शन का लेखा-जोखा रखता था। रिकार्ड में गड़बड़ी करके इजेक्शन गायब कर देता था। बाकी दो उसके साथी हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed