{"_id":"694ae5ea83089576eb02dc19","slug":"house-collapses-during-foundation-digging-7-girls-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58635-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नींव खोदने के दौरान गिरा मकान, 7 बच्चियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नींव खोदने के दौरान गिरा मकान, 7 बच्चियां घायल
विज्ञापन
एक बच्ची की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव कबूलपुर में मकान बनाने को लेकर नींव की खुदाई की जा रही थी। तभी प्लॉट के साथ बना पड़ोसी का मकान गिर गया। मकान में रहने वाली सात बच्चियां छत के नीचे दब गईं। इस हादसे में एक सात साल की बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना 58 पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बिहार के मुंगेर जिला निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह गांव कबूलपुर बांगर में रहते हैं। परिवार का पालन पोषण करने के लिए उन्होंने किराए के मकान में ही किराने की दुकान खोली हुई है। मकान का मालिक सिकरौना के रहने वाले जीतराम हैं। उन्होंने बताया कि उनके मकान के साथ में सुन्दर सिंह का प्लाॅट है। 18 दिसंबर को सुन्दर सिंह मकान बनाने के लिए नींव खुदवा रहा था। जिससे उनके मकान की दीवार की मिट्टी निकल गई और मकान भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में लाखों रुपये के माल का नुकसान हुआ है। सात साल की बेटी अंशिका के सिर में चोट आई है। राकेश का आरोप है कि आरोपी सुन्दर सिंह ने चार दिन पहले धमकी दी थी कि दुकान को जेसीबी की मदद से गिरवा देंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।