{"_id":"69a72403bfe3726ed908d3d0","slug":"holi-of-societies-will-be-celebrated-with-colours-in-the-swimming-pool-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64193-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वीमिंग पूल में रंगों के साथ मनेगी सोसाइटियों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वीमिंग पूल में रंगों के साथ मनेगी सोसाइटियों की होली
विज्ञापन
बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक सभी में पर्व को लेकर खास उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में इस बार होली का पर्व खास अंदाज में मनाया जाएगा। सोसाइटियों में स्विमिंग पूल और वाटर बॉडी में पानी भरकर होली खेली जाएगी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक सभी में पर्व को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।
होली के दिन सोसाइटी परिसर में स्विमिंग पूल में पानी भरकर उसमें रंग भी मिलाया जाएगा। इसके साथ ही फूलों की होली भी खेली जाएगी। रंग-गुलाल उड़ेंगे, गीत-संगीत की धुन पर लोग थिरकेंगे और पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आएगा। शहर की प्रमुख सोसाइटियों में एसआरएस रेसीडेंसी, डिस्कवरी पार्क, पीयूष हाइट्स, ओजोन और ओमेक्स सहित अन्य आवासीय परिसर शामिल हैं। एसआरएस रेसीडेंसी सोसाइटी के प्रधान विजय जसूजा ने बताया कि होली पर्व साल में एक बार आता है। इस दिन सभी को एक दूसरे से प्यार से गले लगकर होली मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिन लोगों को पुराने गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम के साथ त्योहार मनाना चाहिए। सोसाइटियों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि सभी निवासी सुरक्षित और आनंदपूर्ण माहौल में होली का उत्सव मना सकें। इसके अलावा सोसाइटियों में डीजे व ढोल नगाड़ों की भी व्यवस्था की गई है। ताकि निवासी साल में एक बार आने वाला त्योहार आनंदपूर्वक मना सकें। इस दौरान कई सोसाइटियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।
आरपीएस सवाना सोसाइटी में रेन डांस पर झूम सकेंगे निवासी
आरपीएस सवाना सोसाइटी में रेन डांस के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल व कार्यकारी सदस्य पंकज शर्मा ने बताया कि इस बार होली में निवासी रेन डांस कर सकेंगे। इसकी व्यवस्था सभी निवासियों के लिए सेंट्रल पार्क और टी आठ पार्क के पास की गई है। इसमें बारिश की तरह फुव्वारे चलेंगे। महिलाओं और बच्चों को यह बेहद पसंद आने वाला है। सुबह 10 बजे से दो बजे तक निवासी रेन डांस का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही डीजे और खाने की स्टॉल भी लगाया गया है। जहां निवासी खूब लुत्फ उठा सकते हैं।