फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heavy rush seen in trains before Dussehra

Faridabad News: दशहरा से पहले ट्रेनों में दिखी भारी भीड़

Sun, 28 Sep 2025 03:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:18 PM IST
विज्ञापन
Heavy rush seen in trains before Dussehra
गोल्डन टेंपल मेल में शौचालय जाने तक की जगह नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अक्तूबर आते ही त्याहारों का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में अपने शहर और राज्यों को छोड़कर दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे लोगों का बसों और ट्रेनों आदि साधनों से आवागमन शुरू हो जाता है। इस दौरान ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ देखी जाती है। इसी क्रम में रविवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों में भारी भीड़ दिखी। मुंबई के बांद्रा से आ रही गोल्डन टेंपल मेल में तो शौचालय के बाहर तक लोग बैठे नजर आए।

शौचालय के बाहर और ट्रेन में चढ़ने और उतरने के द्वार पर खड़े कुछ लोगों ने बताया कि मथुरा, भरतपुर और भिवानी मंडी आदि से बैठे हैं। अभी तक सीट नहीं मिली है। भीड़ के कारण शहर से अंबाला, अमृतसर और लुधियानी आदि शहरों में जा रहे लोगों को बैठने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मथुरा से सहारनपुर जा रहे एक यात्री नीरेश ने बताया कि फरीदाबाद स्टेशन पर यह भीड़ तो फिर भी कम है। पिछले स्टेशनों पर इससे भी ज्यादा खराब हालात थे। उन्होंने कहा अभी तो आगामी दशहरा की छुट्टियों पर ये हाल है। दिवाली पर भारी भीड़ नजर आएगी। एक दूसरे यात्री ने कहा कि रेलवे प्रशासन को अक्तूबर के इस त्योहारी सीजन में अधिक ट्रेनों की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed