फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Havildar dies after shot fired from service carbine

Faridabad News: सर्विस कार्बाइन से चली गोली, हवलदार की मौत

Tue, 22 Sep 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Havildar dies after shot fired from service carbine
सेक्टर-29 पुल के पास झोपड़ी में खून से लथपथ मिले, आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से की जा रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस लाइन में तैनात हवलदार की मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही सर्विस कार्बाइन से गोली लगने के बाद मौत हो गई। घटना करीब 12:30 बजे खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के सेक्टर-29 पुल के पास ट्रक मार्केट के खुले मैदान में बनी झोपड़ी में हुई।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र से ही लापरवाही से कार्बाइन चलने के कारण गोली उनके सीने में लगी। हालांकि, पुलिस आत्महत्या समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वीरेंद्र गांव गोढ़ोता, तहसील होडल के रहने वाले थे। वह वर्ष 2004 में पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्तमान में फरीदाबाद में तैनात थे। वह सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहते थे। वीरेंद्र बुधवार सुबह करीब 11 बजे किसी काम से सेक्टर-29 पहुंचे थे। उनके पास सर्विस कार्बाइन भी थी। वह ट्रक मार्केट के पास बने एक झोपड़ी में चले गए। झोपड़ी में दो चारपाई पड़ी थी, जहां अक्सर ट्रैफिक पुलिसकर्मी बैठते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीरेंद्र के कुछ साथी और परिचित भी वहां मौजूद थे। बाद में वह चारपाई पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान उनसे सर्विस कार्बाइन से गोली चल गई और सीधे उनके सीने में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी झोपड़ी की ओर पहुंचे तो वीरेंद्र खून से लथपथ हालत में पड़े थे। पास में उनकी सर्विस कार्बाइन पड़ी थी। मौके पर करीब चार लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी वीरेंद्र को सेक्टर-16 के पास स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। घटनास्थल से सर्विस कार्बाइन को कब्जे में लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की है। वीरेंद्र के परिवार में पत्नी, एक बेटा और माता-पिता हैं। पुलिस ने परिवार को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। मामले में आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed