फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Havildar arrested for taking 8 thousand rupees bribe in lieu of allowing water tanker to pass through the square

Faridabad News: चौक से पानी का टैंकर गुजरने की एवज में 8 हजार रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Havildar arrested for taking 8 thousand rupees bribe in lieu of allowing water tanker to pass through the square
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एलसन चौक से पानी का टैंकर गुजरने देने की एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी हवलदार रणवीर को एसीबी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने रेड कर आरोपी को रंगेहाथ काबू किया। उसके खिलाफ फरीदाबाद एसीबी थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


मामले में बदरौला निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें शिकायत दी गई कि वो अपना पानी का टैंकर लेकर एलसन चौक से गुजरते हैं तो वहां तैनात हवलदार रणवीर 200-300 रुपये अपने खर्चे पानी के नाम पर वसूलता है। अब इन्होंने टाटा का नया टैंपो खरीदा है तो इसमें पानी सप्लाई को लेकर आरोपी हवलदार रणवीर गाड़ी जब्त करने का डर दिखाकर 8 हजार रुपये मांग रहा है। रेड के लिए एसीबी फरीदाबाद के इंस्पेक्टर राजकुमार की अगुवाई में टीम बनाई गई। हाउसिंग बोर्ड के ईएक्सईएन राम अवतार गौतम कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के तौर पर मौजूद रहे। टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट के साथ आरोपी के पास भेजा। हवलदार के 8 हजार रुपये रिश्वत लेते ही टीम ने रेड की उसे रुपयों के साथ काबू कर लिया। आरोपी से टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed