फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana made it to the final of the Junior National Basketball Championship

Faridabad News: हरियाणा ने जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

Fri, 29 May 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana made it to the final of the Junior National Basketball Championship
- राजस्थान को हराया, जिले के शौर्यवीर ने चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 22 मई से 29 मई तक बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पांडुचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर की टीमें भाग ले रही हैं। हरियाणा की बालक वर्ग टीम में फरीदाबाद के शौर्यवीर के खिलाड़ी सहित पानीपत, सोनीपत और कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी शामिल हैं। शौर्यवीर ने चैंपियनशिप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को 89-65 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दिल्ली की टीम को वापसी का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में हरियाणा का मुकाबला राजस्थान से हुआ। यह मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और दमदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को 87-74 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। टीम की इस सफलता पर कोषाध्यक्ष बिट्टू सैनी, चीफ कोच विनय श्योराण, सहायक कोच जगबीर सिंह और टीम मैनेजर कुलवंत सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। साथ ही फाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed