फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hair loss has become a serious problem in women.

Faridabad News: महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या बनी गंभीर

Sat, 24 Jan 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hair loss has become a serious problem in women.
केमिकल वाले तेल का अधिक इस्तेमाल बढ़ा रहा परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिलाओं में तेजी से बढ़ता बालों का झड़ना अब एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। तरह-तरह के केमिकल वाले तेल का अधिक इस्तेमाल इस परेशानी की बड़ी वजह बन रहा है। इसके साथ ही तनाव, चिंता और डिप्रेशन भी महिलाओं में बाल झड़ने के मुख्य कारणों में शामिल हैं।

बीके अस्पताल में हर महीने करीब 250 महिलाएं बाल झड़ने की समस्या लेकर इलाज के लिए पहुंच रही हैं। बीके अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुणा ने बताया कि महिलाएं बालों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए लगातार बाहरी और केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल कर रही हैं, जिसके चलते बाल कमजोर हो रहे हैं और झड़ने लगते हैं।
विज्ञापन


डॉ. अरुणा ने सलाह दी कि महिलाओं को बालों की देखभाल के लिए केवल एक अच्छे तेल और साधारण शैंपू का ही उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शरीर में कैल्शियम की कमी भी बाल झड़ने की एक बड़ी वजह है। महिलाओं को अपने आहार में कैल्शियम वाला भोजन शामिल करना चाहिए, ताकि इस समस्या से बचा जा सके। डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते सही देखभाल और संतुलित खानपान अपनाकर बाल झड़ने की समस्या पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed