फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hacked e-wallet app and remove 1.20 lakh from account

ई-वालेट ऐप हैक कर खाते से 1.20 लाख उड़ाए

Mon, 16 Nov 2020 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Hacked e-wallet app and remove 1.20 lakh from account
फरीदाबाद। शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठगों ने इस बार ई-वालेट ऐप हैक कर सूरजकुंड थाना क्षेत्र दयालबाग निवासी अध्यापिका के खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

ठगों ने यह रकम 3 से 10 नवंबर के बीच छोटे-छोटे हिस्सों में निकली। रकम निकाले जाने का कोई मेसेज भी नहीं पहुंचा। कुछ दिनों पहले जब अध्यापिका ने बैंक जाकर खाता चेक किया तो रुपये निकाले जाने का पता चला। इस पर पीड़िता ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दयालबाग निवासी पूजा भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को उन्होंने अपने बैंक जाकर खाता पासबुक अपडेट कराया।
विज्ञापन

अपडेशन के बाद उन्हें पता लगा कि उनके खाते से 1.20 लाख रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने फोन पर किसी को अपने खाते की जानकारी भी नहीं दी थी। ऐसे में अनुमान है कि साइबर ठगों ने उनके ई-वालेट एप को हैक कर वारदात को अंजाम दिया हो। पूजा का कहना है कि उन्होंने बैंक से मेसेज सर्विस भी ली हुई है। वह कोई भी लेन-देन करती हैं तो उसका संदेश मोबाइल पर आता है। लेकिन जब उनके खाते से रुपये निकाले गए तो मोबाइल पर कोई मेसेज नहीं आया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed